ऐ अश्क तू हो जा रिहा

ऐ अश्क हो जा अब रिहा
हर दर्द को आज़ाद कर
तन खोखला तो कर लिया
अब रूह मत बर्बाद कर,,

तुझे पालते रहे खुशियों गम
सदियो किये रहे जज़्ब हम
हर सब्र ए दरार का वास्ता
आँखों से झर जा दफ़्अतन,,,,

सफर ए राह मिलती जाएगी
औ पनाह भी मिल जाएगी
मंजिल भरेगी तुझमे रंग नए
सुख ए चाशनी में रंजो गम,,,,

दरिया बंदिशे कब तक सहे
रफ़्तार ए जिंद तू भी जिए,
सो जाना हो सागर में रवां
तू ओढकर अब्र का कफ़न,,,,,
प्रियंवदा अवस्थी

Comments

Popular posts from this blog

मत बीतो ऐसे तुम मुझमे

बहुत दूर चलना एकाकी

पतझर के मौसम जवानी की फुनगियां